गूगल ब्वॉय कौटिल्य का ज्ञान देखकर वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

download-59गूगल ब्वॉय के नाम से दुनियाभर में मशहूर हरियाणा के नौ साल के कौटिल्य पंडित का ज्ञान देखकर वैज्ञानिक भी चकित रह गए। दून के झाझरा स्थित विज्ञान धाम (आंचलिक विज्ञान केंद्र) पहुंचे कौटिल्य ने विज्ञान के तमाम प्रश्नों के उत्तर बड़ी आसानी से दे दिया।

जानकारी के अनुसार पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के नैनबाग (टिहरी) स्थित देवांशी पब्लिक स्कूल के 60 बच्चे विज्ञान धाम भ्रमण पर आए थे। यहां कौटिल्य ने इन बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने तारामंडल, सूरज, ब्लैक होल आदि को लेकर सवाल पूछे तो कौटिल्य ने सभी सवालों के विस्तृत जवाब देकर सबको हैरत में डाल दिया।
यही नहीं कौटिल्य ने हिंदी के अलावा फर्राटेदार अंग्रेजी में भी बात की। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कौटिल्य से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कौटिल्य ने पांच वर्ष 10 माह की उम्र में वैश्विक भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद व राजनीति जैसे विभिन्न विषयों के प्रश्नों के त्वरित उत्तर देकर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया था।
यूकॉस्ट ने कौटिल्य के साथ ही उनके दादाजी व पिता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्पैक्स संस्था के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा, अमित पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com