आज भारत अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत के साथ गूगल ने भी डूडल के जरिए मनाया है आजादी का जश्न। हामारा देश रात 12 बजे आजाद हुआ था और ठीक उसी समय पंडित नेहरू ने आजादी का भाषण दिया था। गूगल ने इसी भाषण को ध्यान में रखते हुए डूडल बनाया है। आगे की स्लाइड्स मे देखिए आज तक गूगल ने कब और कैसे भारत की आजादी का उत्सव मनाया है…
गूगल हमारी खुशियों का जश्न अपने डूडल के जरिए मनाता रहा है। पिछले साल भी हमारे देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न गूगल ने महात्मा गांधी की दांडी मार्च को याद करते हुए मनाया था।
15 अगस्त 2014 को गूगल अपने तिरंगे डूडल के जरिए भारत की आजादी के जश्न में तो शामिल ही हुआ, साथ ही आजादी के दौर के स्टैंप को भी यादगार बना दिया।
भारत के 67वें स्वतंत्रता दिवस को गूगल ने अपने अंदाज में मनाया। गूगल ने भारत के लिए सर्च पेज पर आम दिनों में सामान्य दिखने वाले ‘Google’ को बदल दिया। ‘Google’ तिरंगे के रंग में रंगा और लहराता हुआ नजर आया।
भारतीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2012 के दिन का गूगल डूडल|
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal






