मानसून से पहले गाद निकालकर भर दिया जाएगा पान
रोड स्थित ऐतिहासिक पुराने किले की कृत्रिम झील में जल्द ही एक बार फिर पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीटीटीडीसी) के साथ करार खत्म होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआइ) ने अब नए सिरे से इस झील का कायाकल्प करने की योजना बनाई है। एएसआइ के मुताबिक मानसून से पहले झील से गाद निकालकर पानी भरवा दिया जाएगा।

पुराना किला के निर्माण के समय ही यहां पर एक कृत्रिम झील बनाई गई थी। इसमें यमुना नदी से पानी भरा जाता था। समय गुजरने के साथ यमुना नदी किले से कई मीटर दूर चली गई। जिसके बाद झील में र्बोंरग के माध्यम से पानी भरा जाने लगा। एएसआइ के अधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग इसकी देखरेख करता था। तीन महीने पहले पर्यटन विभाग के साथ किया गया करार खत्म हो गया। जिसके बाद पानी नहीं भरा गया था। अब इस झील की सफाई की जाएगी ताकि इसे थोड़ा गहरा किया जा सके।
गाद निकालने के बाद इसमें पानी भरा जाएगा। पर्यटन के लिहाज से यह स्थान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। झील में बोटिंग के संचालन के लिए दोबारा से कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। डीटीटीडीसी के साथ करार खत्म होने के कार झील में पानी नहीं भरा जा सका है। मानसून से पहले गाद निकालकर झील में पानी भरवा दिया जाएगा। इसे चलाने के लिए नए सिरे से कांट्रैक्ट दिया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal