गुजरात में BJP नेताओं का एक ऐसा वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया में मचा बवाल...

गुजरात में BJP नेताओं का एक ऐसा वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया में मचा बवाल…

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया में धूम मचा दी है। साथ ही नेताओं के शस्त्र प्रदर्शन को लेकर, इस मामले में सवाल किए जा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और इस मामले में दावा किया गया कि, वीडियो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेता एक दूसरे को धमका रहे हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि, दूसरी बार भाजपा के गुजरात में सत्ता में आने के बाद, इसे भाजपा नेताओं के सत्ता के मद में आना माना जा रहा है।गुजरात में BJP नेताओं का एक ऐसा वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया में मचा बवाल...

उक्त वीडियो में भाजपा के नेता रिवाॅल्वर के साथ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखने के बाद दावा किया जा रहा है। दरअसल छबील पटेल ने चुनाव के दौरान, नरेंद्र जाड़ेजा जो कि अबडासा में तालुका सदस्य हैं। उनके विरोध में एक वीडियो जारी किया। उक्त वीडियो में छबील पटेल ने विरोधियों को बंदूक से मारने की धमकी तक दी।

छबील पटेल ने जब अपने दोनों हाथों से बंदूक का इशारा किया तो, छबील पटेल के विरोधी, अनिरूद्ध सिंह जाडेजा व नरेंद्र सिंह जाडेजा असली बंदूक दर्शाने लगे। इन दोनों ने छबील पटेल को उनके अंदाज़ में उत्तर दिया। गौरतलब है कि, गुजरात मेें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का अंदरूनी विवाद ऐसे समय सामने आया जब, छबील पटेल गुट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए इस तरह का वीडियो जारी हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com