गर्लफ्रेंड बना रही थी शादी का दवाब, नाराज ब्वॉयफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को खौफनाक सजा दे दी। दरअसल, लड़की साक्षी (बदला हुआ नाम) अपने ब्वॉयफ्रेंड पर शादी का दवाब बना रही थी। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान ब्वॉयफ्रेंड ने उसे सजा देना बेहतर समझा और उसका कत्ल कर डाला। 
murder_1457354154इलाहाबाद में सिविल लाइंस की ब्यूटीशियन साक्षी के कत्ल का आरोपी प्रेमी सनी सिंह उर्फ प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच गिरफ्तारी के बाद प्रताप कर्नलगंज थाने की हवालात में रात भर रोता रहा। चार साल पुरानी प्रेम कहानी का दुखद अंत होने का गम उसे भी था। उसने कहा कि वह शादी को तैयार था मगर साक्षी ने फौरन भागकर शादी का दबाव डाल झगड़ा किया, जिससे ऐसा दुखद वाकया हो गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसे नैनी जेल भेज दिया।
मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के सराय मदीन गांव का सनी सिंह उर्फ प्रताप दो भाइयों में छोटा था। उसके  पिता प्रभाकर सिंह वकालत के साथ ही सलोरी के राजीव नगर में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी चलाते हैं। सनी सीए की तैयारी कर रहा था। सनी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन फोन पर एक-दूसरे के बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। 
वह साक्षी को सलोरी में अपने घर पर बुलाने लगा। उसकी आर्थिक मदद भी करता रहता था। आरोप है कि साक्षी को शादी का झांसा देकर सनी ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। अब साक्षी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। सनी का कहना है कि वह फरवरी में सीए का पेपर होने के बाद शादी की बात कह रहा था, लेकिन साक्षी राजी नहीं थी।
सोमवार शाम साक्षी ने फोनकर बताया कि वह उसके घर आ रही है। प्रेमिका के घर आने पर हंगामा होने के डर से सनी ने कहा कि वह आईईआरटी मैदान पॉवर हाउस के पास मिलेगा। वह पहुंचा तो साक्षी बेहद गुस्से में थी। इस दौरान साक्षी ने खुदकुशी की धमकी देते हुए ब्लेड से कलाई की नस काटने लगी।
रोकने पर चींखी तो उसने शिवानी का मुंह दबाया। वह नहीं मानी तो उसे छोड़कर उसकी मां को फोन से बताया। इतने में वह निढाल होकर गिरी तो  वह शिवानी को उठाकर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। कर्नलगंज थाना प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि शनि गला दबाने की बात छिपा रहा है। उसे जेल पहुंचा दिया गया है।
सम्बंधित खबरें :
  • वकील की मां, पत्नी का बेरहमी से कत्ल, देखिए ‘हत्यारे’ क्या कर गए हाल?
  • होटल के कमरे में ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, पढ़े सनसनीखेज मर्डर की कहानी

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com