गर्मी का सितम: आगरा में पारा 46 डिग्री सेल्सियस,मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

 आगरा में भीषण गर्मी का सितम दूसरे दिन भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंता, फिलहाल  राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। 

आगरा में  सूरज के तेवर तल्ख हैं। शहर का तापमान लगातार दूसरे दिन 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि जारी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़े चलने शुरू हुए जो सूर्यास्त के बाद भी जारी थे। रविवार के लिए मौसम विभाग ने भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। जरूरी न होने पर लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने रविवार के मौसम को शहर में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। शनिवार सुबह 8 बजे शहर का तापमान 34 डिग्री था जो मात्र 2 घंटे में ही बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तापमान 42 और 2 बजे 46 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 46.5
न्यूनतम तापमान- 27.4
सूर्योदय- 5:28
सूर्यस्त- 7:00
एक्यूआई- 90

ये दी गई सलाह :
– 5-6 लीटर पानी पीएं, हर आधा घंटे में एक गिलास पानी पीएं।
– बाजार के जरूरी कार्य सुबह और शाम को निपटाएं।
– बाहर जाते वक्त पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें, सिर-कान ढकें। चश्मा लगाएं।
– बाजार के भोजन, फास्ट फूड और तेल-चिकनाईयुक्त भोजन से बचें।
– चाय-कॉफी, धूम्रपान, तंबाकू और शराब का इस्तेमाल न करें।
– छाछ, लस्सी, नींबू-पानी, शिंकजी, नारियल पानी खूब पीएं।
– तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर समेत रसदार फल खाएं।
– सलाद में टमाटर, खीरा, ककड़ी अधिक खाएं।
– तोरई, लौकी समेत हरी तरकारी भोजन में अधिक लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com