खूबसूरत दिखने के लिए इंसान क्या नहीं करता। सुंदर दिखने के लिए दुनियाभर में लोग प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा ले रहे हैं। लेकिन एक स्वीडन में एक लड़की ने खुद को खूबसूरत बनाने के लिए जो किया वो जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
26 साल की स्वीडिश मॉडल पेक्सी फॉक्स ने खुद को बार्बी डॉल जैसा खूबसूरत फिगर देने के लिए एक दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी है।
इतना ही इस मॉडल ने अपनी कमर को पतला बनाने के लिए अपने शरीर से 6 पसलियां भी निकलवा दी। जिससे उसकी कमर बेहद पतली हो गई। शरीर को दूसरों से अलग बनाने के लिए पेक्सी ने अपनी आंखो के रंग को भी बदलवाया। होठों की सर्जरी भी करवाई। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो इस लड़की ने ब्रेस्ट और हिप्स एनलार्जमेंट भी करवाया। दुनिया की सबसे पतली कमर बनाने के लिए ये रोजाना कमर पर कसे हुए कपड़े पहन रही है।
पेक्सी चाहती है कि उसकी कमर की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हो जाए। लेकिन पेक्सी के घर वाले उसकी सर्जरी करवाने की आदत से परेशान हैं। पेक्सी की मां अन्ना की माने तो वो अपनी बेटी की इस जुनून से परेशान हैं। अन्ना के मुताबिक पेक्सी अभी वह 26 साल की है इसलिए वह ये सब सह लेती है, लेकिन तब क्या होगा जब वह 62 साल की हो जाएगी और उसका शरीर उसका साथ नहीं देगा तब क्या होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal