शरीर से भविष्य कथन की पद्धति में सभी अंग अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं। पैर भी हमारी कुछ आदतों और जीवनशैली को व्यक्त करते हैं तथा भविष्य को प्रकाशित करते हैं।
# अत्यंत कमजोर लोगों की पैरों की उंगलियां छितरी हुई पाई जाती है। सुंदर, आगे से गोलाकार और तनिक लंबा अंगूठा शुभ होता है।
# पैर का अंगूठा हमेशा तर्जनी अंगुली के बराबर या उससे कुछ छोटा होना चाहिए। तर्जनी अंगुली से बेतहाशा बड़ा अंगूठा निरर्थक अभिमान को दर्शाता है। अंगूठा पर्याप्त उठा हुआ होना चाहिए।
# चपटा अंगूठा परिश्रम करवाता है। तर्जनी अंगुली का अत्यधिक लंबा होना पिता के सुख में बाधा उत्पन्न करता है। तलवे के मध्य से एक रेखा अंगूठे या पैर की तर्जनी अंगुली तक जाए तो जातक वाहनों से युक्त और धनवान होता है।
# जिन लोगों की एड़ियां फटी हुई हों वे स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते हैं इनको आयु के उत्तरार्द्ध में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलवार को बस करे ये 9 उपाय, हनुमानजी होंगे अत्यधिक प्रसन्न, होगी अपार धन की वर्षा बदल जायेगी आपकी दुनिया
# जिन लोगों की एड़ियां चपटी हों, वे परिश्रमी होते हैं। इनके परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य घर छोड़ देता है या अकाल मृत्यु को प्राप्त होता है।
# खुरदरी एड़ियों वाला व्यक्ति स्वार्थी होता है। सफेद या पीले रंग की एड़ी किसी रोग विशेष को दर्शाती है।
# पांव के ऊपरी हिस्से का चपटा होना कमर और घुटनों में दर्द पैदा करता है। पांव के ऊपरी भाग पर नसों का दिखाई दनो समय से पूर्व वृद्धावस्था को लाता है।
# तलवे की स्पष्ट छाप होना अच्छा संकेत है। धुंधली छाप स्थायित्व में बाधा उत्पन्न करती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal