क्रिसमस पर कुछ अगल अंदाज से और डिफरेंट तरीके में सजाएं अपना घर

क्रिसमस आने में अब कुछ ही समय रह गया है लेकिन लोगों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्रिसमस का त्यौहार पहले सिर्फ फोरन कंट्री में सेलिब्रेट किया जाता था लेकिन अब यह भारत का त्यौहार भी बन गया है। इस दिन ना सिर्फ लोग घर में क्रिसमस पार्टी देते हैं बल्कि घर को भी डिफरेंट तरीके से सजाते हैं।

क्रिसमस पर डेकोरेशन बहुत अहमियत रखती हैं लेकिन इसके लिए आप बाजारी सामान की बजाए घर पर कुछ क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। इससे घर की सजावट भी हो जाएगी और आपके पैसे भी बच जाएंगे।

क्रिसमस डैकोरेशन के लिए सबसे जरूरी चीज होती है पॉम ट्री। वैसे तो ज्यादातर लोग बाजार से क्रिसमस ट्री ले आते हैं लेकिन आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं, वो भी यूनिक स्टाइल में।

घर में पार्टी रखी है तो एटेंस भी खास होनी चाहिए। इसके लिए आप दरवाजे को लेयर्ड गार्डलैंड से डैकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए आप सिर्फ कुछ पत्ते व डैकोरेटिव टाहनियां ले आएं और उसे रस्सी या किसी और चीज के मदद से दरवाजे के चारों तरफ कवर कर दें।

धागे के रील (assortment of thread) को इस तरीके से बांधकर आप घर पर ही व्रीथ (Wreath) बना सकती हैं।

इसके अलावा एक मेसर जार का ढक्कन लेकर उसके उपर रस्सी या रिबर को गोल-गोल लपेटते जाएं। इसे पूरा लपेटने के बाद ग्लू के साथ चिपका दें। इसके बाद इसे टांगने के लिए इसके उपर रिबन लगाएं। अब इसके उपर लाल या ग्रीन कलर के रिबन से बो बनाकर लगा दें।

मार्कीट की बजाए क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए घर पर ही छोटे-छोटे सांता क्लॉस हैंग बना सकती हैं। आप इन्हें घर की दूसरों हिस्सों की सजावट भी कर सकती हैं। वहीं क्रिसमस ट्री डैकोरेशन के लिए आप हैंगिंग बेल्स, रंग-बिरंगी पॉम-पॉम भी यूज कर सकती हैं।

इसके लिए बोतल के ढक्कन के बीच में छेद करें और उसके ऊपर काले रंग से आंखे बना लें। इसके छेद में छोटी लाइट्स लगाकर लड़ी तैयार कर लें। आप चाहें तो बिना लाइट्स के भी इन्हें डैकोरेट कर सकते हैं।

स्नो मैन बनाने के लिए सफेद रंग बोतल के ढक्कन लें। अब इन ढक्कनों को ग्लू की मदद से एक साथ जोड़ दें। काला रंग लेकर इसके उपर आंखे और लाल या ऑरेंज कलर से नाक बनाएं। अब एक बटन लेकर इसके गले में बो बनाएं और टांगने के लिए इसके सिर पर रिबन लगा दें।

आप सफेद, लाल और हरे रंग के रिबन से भी घर व क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। आप चाहें तो क्रिसमस गिफ्ट को डैकोरेट करने के लिए भी दो कलर कॉम्बिनेश बॉ बनाकर लगा सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com