क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के कोलोराडो के एक शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ गोलियां चली। शॉपिंग सेंटर में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
फायरिंग में तीन लोग हुए घायल
कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी कि गोली लगने से व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल लोगों पर कम से कम एक बार फायरिंग हुई। इस घटना में एक महिला भी जख्मी हो गईं।
मॉल को किया गया सील
पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आगे बताया कि मॉल को पूरी तरह सील (बंद) कर दी गई है। अब घटनास्थल पर मौजूद पर लोगों को कोईल खतरा नहीं है। बता दें कि कोलोराडो स्प्रिंग्स डेनवर से लगभग 71 मील (114 किलोमीटर) दक्षिण में है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal