क्या एमआई का खेल खत्म! सीएसके से मिली हार के बाद कैसे प्लेऑफ में पहुंच पाएगी हार्दिक की सेना?

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को करारी मात दी, जिसके बाद टीम प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है।

चेन्नई ने ये मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। हार्दिक पांड्या की टीम मौजूदा सीजन में नौ मैचों में से सात हार चुकी है। उसे अभी पांच लीग मैच खेलने हैं। अगर वह सभी मुकाबले जीत भी लेती है तो उसके अधिकतम 14 अंक ही हो पाएंगे, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। ऐसे में जानते हैं एमआई की टीम कैसे एमआई की टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है।

चेपॉक की हार ने बिगाड़ा समीकरण
चेन्नई के खिलाफ हार ने न केवल मुंबई के अंक तालिका (Points Table) में इजाफे को रोका, बल्कि उनके नेट रन रेट (NRR) को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। मुंबई की टीम फिलहाल निचले पायदानों पर संघर्ष कर रही है। सीएसके से मिली हार के बाद एमआई की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। अब यहां से अगर मुंबई एक भी मैच हारती है तो मतलब की उनका बोरिया बिस्तर पैक होने वाला है।

कैसे अभी प्लेऑफ में पहुंच सकती है MI?
मुंबई इंडियंस को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन तीन बातों पर निर्भर रहना होगा।

बाकी बचे सभी मैचों में जीत
मुंबई को अपने आगामी सभी मुकाबले जीतने होंगे ताकि वे 16 अंकों के चमत्कारिक अंक तक पहुंच सकें। 14 अंकों के साथ क्वालीफाई करना एमआई के लिए इस साल मुश्किल लग रहा है क्योंकि टॉप-4 टीमें (RR, SRH, DC और RCB) तेजी से अंक बटोर रही हैं।

नेट रन रेट में सुधार
चेन्नई के खिलाफ मिली हार ने रन रेट को काफी नीचे गिरा दिया है। मुंबई को न केवल जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि बराबरी के अंकों पर वे पिछड़ न जाएं

बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा
मुंबई को अब दुआ करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) जैसी टीमें अपने अगले कुछ मैच हार जाएं, जिससे मिड-टेबल में जगह बनाने का मौका मिले।

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या उनकी अस्थिर बल्लेबाजी और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी रही है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली ये टीम मैदान पर वो दिखाने में नाकाम रही है जिसके लिए मुंबई जानी जाती है। रोहित शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का बल्ला से फ्लॉप होना टीम के लिए सबसे बड़ी मुसीबत रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com