कॉमनवेल्थ खेलों में गुलवीर सिंह ने की ‘पदक वर्षा’, यूपी सरकार अब करेगी ‘धन वर्षा’, देगी 1.25 करोड़ रुपये

रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये मिलते हैं। कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस प्रकार गुलवीर सिंह को दोनों पदकों के लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख रुपये मिलेंगे।

कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले अलीगढ़ के धावक गुलवीर सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार 1 करोड़ 25 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। उन्होंने 10,000 मीटर दौड़ में रजत और 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। यह सम्मान राशि प्रदेश की खेल पुरस्कार नीति के तहत दी जाएगी।

प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये मिलते हैं। कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस प्रकार गुलवीर सिंह को दोनों पदकों के लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख रुपये मिलेंगे।

गुलवीर सिंह ने अपने प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनके प्रदर्शन ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित पाल ने बताया कि निदेशालय से जो भी गुलवीर सिंह के संबंध में जानकारी मांगी जाएगी वो उपलब्ध करा दी जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com