राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब-चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा पहुंचीं। राष्ट्रपति मंगलवार शाम को पांच बजे मोहाली स्थित इंडियन स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचीं थीं। चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया था।
राजभवन में राष्ट्रपति के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति 12 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी।