कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है।
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी।
इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे।
उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए बीके हरि प्रसाद और नसीर अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।
संजय झा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। इतना ही नहीं, उन्होंने बुधवार को भी एक ट्वीट में कुछ ऐसा कहा जिससे शायद पार्टी को चोट पहुंची।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
