कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी हमले जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिवमोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की यह सरकार चोरी की सरकार है। भाजपा ने तीन साल पहले लोकतंत्र को नष्ट कर इसे चुरा लिया था।

‘भ्रष्टाचार के बारे में क्यों नहीं बोलते PM’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी इस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं? उन्हें बताना चाहिए कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।
राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम कभी नहीं लेते। इसके दो कारण हैं, एक कारण ये है कि मोदी सिर्फ नरेंद्र मोदी की बात करते हैं, जैसे कर्नाटक में चुनाव हो रहा है तो बाकि लोग कर्नाटक की जनता की, विकास, भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आकर सिर्फ मोदी की बात कर रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal