एजेंसी/ नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंन कहा है कि सोनिया गांधी के पार्टी प्रमुख पद पर बने रहना जरूरी है लेकिन राहुल पर ही यह निर्णय छोड़ देना चाहिए कि वे पार्टी अध्यक्ष की कमान कम संभालेंगे।
उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद या वंशवाद होने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी वढ़ेरा को पार्टी से जुड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि अखिल भारती कांग्रेस कमेटी और प्रादेशिक इकाईयों में परिवर्तन की जरूरत है।
उनका कहना था कि अध्यक्ष पद पर राहुल के आसीन होने का निर्णय राहुल गांधी और पार्टी पर ही छोड़ देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी भाजपा की जीत को अधिक दिखाया जा रहा है। भाजपा बेमतलब का ढोल पीट रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal