नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक के बाद एक कई ब्रेकअप की खबरे आईं। इनसे से एक आदित्य राॅॅय कपूर और श्रद्धा कपूर के ब्रेकअप ने भी उनके प्रशंसकों को खासा निराश किया लेकिन आज दोनों अपने करियर के साथ अपनी जिंदगी में भी आगे बढ़ रहे हैं।
सुनने में आ रहा है कि आदित्य इन दिनों इंटरनेशन ब्यूटी एक्सपर्ट मरियाना मुकुचैन को डेट कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो आदित्य और मरियाना पिछले छह महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस बारे में कोई चर्चा नहीं करना चाहते हैं।
मरियाना, परिणीति चोपड़ा की उस समय मेकअप आर्टिस्ट थींं जब वो आदित्य के साथ कॉफी विद करण में नजर आई थीं। आदित्य और मरियाना ने हाल ही में ब्लैक रॉक सिटी में द बर्निंग फेस्टिवल भी अटेंड किया था।
दोनों सोनम कपूर की दीवाली पार्टी में भी अलग-अलग कार से पहुंचे और यहां एक कोने में एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। दोनों काफी होशियारी से अपनी रिलेशनशिप को निभा रहे हैं।
मरियाना नहीं चाहती हैं कि इस रिश्ते को लेकर मीडिया में कोई चर्चा हो। मरियाना के इंस्टाग्राम पर नजर डाले को समझ आ जाएगा की वो घूमने और खाने की कितनी शौकीन हैं। वहीं आदित्य भी ट्रैवल करना काफी पसंद करते हैं।
परिणीति के अलावा मरियाना अनुष्का शर्मा, पूजा हेगड़े, इलियाना डिक्रूज और ऐश्वर्या राय बच्चन की भी मेकअप आर्टिस्ट रह चुकी हैं। –
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal