उत्तर प्रदेश में आग लगाने वालों की खैर नहीं होगी अब: श्रीकांत शर्मा

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने रविवार को गोवर्धन क्षेत्र के गांठोली, देवसेरस, जतीपुरा,मलसराय व दौलतपुर ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाए गए भ्रम के बारे में जानकारी दी।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून की आड़ में सपा, बसपा व कांग्रेस ने अपने हितों के लिए शांत उत्तर प्रदेश को आग में झोंकने का काम किया। जबकि इस कानून से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं हो रहा था।

उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी देशवासी की नागरिकता ले नहीं रहा है। यह पड़ोसी मुस्लिम देशों में अत्याचारों के चलते जान बहन-बेटियों की आबरू व जान बचाकर भारत आये शरणार्थी हिन्दू, सिख व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून है।

इस कानून से किसी का नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन विपक्षी दल मुसलमानों को कंधा बनाकर उनका दुरुपयोग अपने लाभ के लिए कर रहे हैं। मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश के मुसलमान भाई अब कांग्रेस, सपा व बसपा का कंधा नहीं बनेंगे।  उन्होंने कहा कि विपक्ष और उनकी अफवाह आजादी गैंग झूठ बोलकर लोगों को डराने और बरगलाने का काम कर रहे हैं।

मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आग लगाने वालों की खैर नहीं है। चाहे उसके पीछे नकली गांधी एंड कंपनी या नकली समाजवादी ही क्यों न हों। भाजपा की सरकार में कानून का राज है और कानून तोड़ने वाले दंगाइयों पर कानून की नकेल कसेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com