उत्तराखंड में लगातार बरसात से पहाड़ हो रहे हैं कमजोर, जोशीमठ में ढह गया होटल

उत्तराखंड के जोशीमठ में शनिवार को एक होटल ढह गया। गौरतलब है कि यहां चमोली जिले में लगातार बरसात हो रही है। इसके चलते पहाड़ कमजोर हो रहे हैं और कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। आज जो होटल ढहा है, वह बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित था। नीचे की तरफ भूस्खलन होने के चलते इस तीन मंजिला होटल होटल का एक हिस्सा ढह गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। असल में खतरे का अनुमान लगाते हुए इस होटल को पहले ही खाली करा लिया गया था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से चमोली में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार रात भी यहां लगातार बारिश हुई थी। इन बारिशों के चलते यहां पर पहाड़ कमजोर हो गए हैं। झड़कुला के करीब स्थित इस होटल का एक हिस्सा भी खतरे की जद में था। हालात का अंदाजा लगाते हुए स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम चौंकन्नी हो गई थी। इसके बाद होटल को खाली कराते हुए यहां पर अलर्ट डिक्लेयर कर दिया गया था। यही वजह रही कि बिल्डिंग ढहने के बावजूद यहां पर किसी तरह का जानमाल नुकसान नहीं हुआ।

बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल में बरसात के सीजन में लैंडस्लाइड और चट्टान खिसकने की घटनाएं होती रहती हैं। बीते 25 जुलाई किन्नौर में लैंडस्लाइड होने के बाद टैंपो ट्रैवलर पर पत्थर गिर गए थे, जिसमें कई पर्यटकों की जान चली गई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com