दिल्ली में रफ्तार का कहर: शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला

 उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को हुई। पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क पुलिस थाने को सड़क पर अचेत पड़े एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें वह व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और शव को पहचान के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसका चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक तथा टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com