इस देश में जाने से पहले जरूर जान लें ये बात की यहां ड्राइविंग के लिए तरसती हैं महिलाएं
इस देश में जाने से पहले जरूर जान लें ये बात की यहां ड्राइविंग के लिए तरसती हैं महिलाएं

इस देश में जाने से पहले जरूर जान लें ये बात की यहां ड्राइविंग के लिए तरसती हैं महिलाएं

यहां जाने को लेकर उत्सुकता आप में भी रहती होगी। लेकिन यहां जाने से पहले आप इस देश के बारे में 14 अनोखी बातें जरूर जान लें। पक्की बात है फिर इन्हें आप दूसरों को भी बताना चाहेंगे… 

हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की। जी हां दुनिया भर के कामगार काम करने के लिए यहां आते हैं। इनकी संख्या तकरीबन 84.12 लाख है। इसमें से 80 फीसदी लोग करीब 60 लाख लोग बाहरी देशों से आकर यहां काम करते हैं। अधिकतर लोग तेल और सर्विस सेक्टर में काम करते हैं। इस समय सऊदी अरब की सरकार वहां के लोगों के स्‍थानीय लोगों के रोजगार को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

सऊदी अरब में दुनिया का सबसे ज्यादा तेल का भंडार है। सऊदी अरब के घावर क्षेत्र को तेल के लिए सबसे ज्यादा बड़ा माना जाता है। माना जाता है कि यहां पर 75 अरब बैरल तेल उपलब्‍ध है। एक अनुमान के मुताबिक ओलपिंक साइज के स्वीमिंग पुल को 660,253.09 गैलन तेल डाला जा सकता है।

वर्ष 2013 में सऊदी अरब का सेना पर खर्च 67 अरब डॉलर हो गया है। वर्ष 2012 की तुलना में यह 14 फीसदी बढ़ा है। दुनिया भर में सेना पर खर्चे के मामले में सऊदी अरब चौथे नंबर पर है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद सऊदी अरब का नंबर आता है। 

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक दुनिया में सबसे बड़े रेगिस्तान के मामले में सऊदी अरब 13वें नंबर पर है। इस रेगिस्तान का आकार 8,30,000 स्‍क्वायर मील क्षेत्रफल है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सबसे ज्यादा ऊंटों का कारोबार होता है। रेडंम हिस्ट्री के मुताबिक हर दिन वहां पर 100 ऊंटों की नीलामी होती हैं।

सऊदी अरब में दुनिया का सबसे बड़ा टॉवर किंगडम टॉवर वर्ष 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह इमारत 1 किलोमीटर लंबी होगी। किगंडम टावर को बनाने में 1.23 अरब डॉलर का खर्चा आएगा। चीन भी ऐसी ही एक इमारत बनाने पर विचार कर रहा है जिसकी ऊंचाई करीब 1 किलोमीटर होगी।

 सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाजत नहीं है। दरअसल, यहां पर महिलाओं को कार चलाने के लिए लाइसेंस ही जारी नहीं किए जाते हैं। सऊदी अरब में 54.4% फीसदी महिलाएं 20.8 फीसदी पुरुष साक्षर नहीं हैं। यहां महिलाओं के साथ होने वाले इस व्यवहार की आलोचाना विश्वभर में की जाती है। 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com