इस कंटेस्टेंट ने शो में किया बड़ा खुलासा: प्यार में पागल शख्स ने सपना चौधरी को मारी दी थी गोली

कल बिग बॉस के घर को पहला कैप्टन मिल गया। ‌घरवालों ने विकास को पहला कैप्टन बनाया। इसी के साथ विकास अगले हफ्ते के नॉमिनेशन से भी सेफ हो गए हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट हर दिन रंग बदलते हैं। 
 

कल जो दुश्मन थे आज वो दोस्त हो गए। जैसे अर्शी और विकास ने कल तक घर में हंगामा काट रखा था आज वही एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। नॉमिनेशन के बाद ही कंटेस्टेंट के हाव-भाव बदल जाते हैं।
इस कंटेस्टेंट ने शो में किया बड़ा खुलासा: प्यार में पागल शख्स ने सपना चौधरी को मारी दी थी गोली

इस बार घर में सपना चौधरी, शिवानी दुर्गा, ज्योति कुमारी, विकास गुप्ता और हिना खान नॉमिनेट हुए हैं। घर के बाहर दर्शकों को ये जानने की जल्दी है कि इस बार घर से कौन आउट होगा। 
 उसी तरह घर के अंदर भी इस बात को लेकर चर्चा चल रही है। घर से आउट होने की बात को लेकर हिना खान ने सपना चौधरी के बारे में ऐसा खुलासा कर दिया जो आज तक छिपा हुआ था। हिना ने बताया कि एक बार सपना को गोली मारी गई थी।हिना खान, लव और महजबीं यही बात कर रहे थे कि इस बार कौन जा सकता है। तब महजबीं और लव ने बताया कि सपना बहुत पॉपुलर है वो नहीं जाएगी। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। महजबीं ने ये भी कहा कि एक बार उन्होंने जहर भी खा लिया था।इसके बाद हिना ने बताया कि एक बार उनको किसी शख्स ने सिर पर गोली मारी दी थी। हिना ने कहा कि सपना ने ‌इस शख्स के साथ अपने काम की शुरुआत की थी। उसे सपना से प्यार हो गया लेकिन वो शादीशुदा था। जब उस शख्स ने सपना को प्रपोज किया तो सपना ने उसे ना कह दिया। 

इसी बात से नाराज होकर एक पार्टी के दौरान उस शख्स ने सपना को गोली मार दी। गोली सपना के सिर को छूते हुए निकली। इसके बाद उनका भाई सामने आ गया और उसे तीन गोली लगी। दोनों कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे लेकिन सपना ने उस शख्स को जेल नहीं भिजवाया।
 

हिना ने कहा कि सपना का मानना है कि वो शख्स बहुत शर्मिंदा है और अब वो ऐसी गलती नहीं करेगा। इसलिए उसे छोड़ दिया। लव और महजबीं ये बात सुनकर हैरान रह गए। हिना ने कहा कि ये बात खुद सपना ने घरवालों को बताई थी। 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com