नई दिल्ली। पिछले दिनों खबर आई थी कि हॉलीवुड तक धमाल मचा रहीं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए उन्हें लगभग 12 करोड़ रुपए ऑफर हुए हैं। अब विश्व की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में भी दीपिका पादुकोण का नाम शुमार हो गया है।
दीपिका पादुकोण वर्ल्ड की TOP 10 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल
दीपिका पादुकोण विश्व में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स मैगजीन की मंगलवार को जारी की गई लिस्ट में दीपिका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वीं पोजिशन पर हैं।
हैरानी करने की बात यह है कि इस लिस्ट में टॉप 10 एक्ट्रेसेस में सिर्फ दीपिका पादुकोण ही हैं। हालांकि ये माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा भी इसमें शामिल होंगी। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। पहले सीजन को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी काम कर चुकी हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal