इंदौर और मप्र के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंदौर से कोलकाता के बीच एक नई फ्लाइट 10 दिसंबर से शुरू होगी। इस फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस करेगी। एयरलाइंस कंपनी की कोलकाता के लिए यह दूसरी फ्लाइट होगी। नई फ्लाइट का संचालन एयरलाइंस कंपनी सुबह करेगी। कोलकाता के लिए पहले से चल रही फ्लाइट रात 8.20 बजे संचालित हो रही है।
पांच दिन बाद एक और नई फ्लाइट मिलेगी
इस फ्लाइट के ठीक 15 दिन के बाद इंदौर को कोलकाता के लिए एक और फ्लाइट मिलेगी। 15 दिसंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कोलकाता के लिए नई फ्लाइट शुरू करेगी। इससे यात्रियों को इंदौर से कोलकाता जाने में कई विकल्प मिलेंगे।
यह रहेगा शेड्यूल
कोलकाता से फ्लाइट सुबह 6.55 बजे रवाना होगी। सुबह 9.20 बजे इंदौर आएगी।
इंदौर से फ्लाइट सुबह 10 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी
फेयर : करीब साढ़े 7 हजार रुपए। (जानकारी एयरलाइंस कंपनी के अनुसार।)
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal