1 मई 2026 से देशभर में एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो रहे हैं। अब सिलिंडर की डिलीवरी तभी होगी जब उपभोक्ता डिलीवरी एजेंट को ओटीपी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड – डीएसी) बता देगा। बिना ओटीपी के सिलिंडर नहीं मिलेगा।
अनिवार्य ओटीपी आधारित डिलीवरी
1 मई से ओटीपी सिस्टम पूरी तरह अनिवार्य हो जाएगा। जब आप रिफिल बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। डिलीवरी के समय इसे डिलीवरी बॉय को बताना जरूरी होगा। अब सिर्फ ब्लू बुक या रसीद दिखाकर सिलिंडर नहीं लिया जा सकेगा। इस व्यवस्था का मकसद सब्सिडी वाली गैस की दुरुपयोग और डायवर्शन को रोकना है।
बुकिंग गैप नियम में बदलाव
शहरी क्षेत्रों में दो बुकिंग के बीच का गैप 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में यह गैप 45 दिन तक हो सकता है।
अगर इस गैप से पहले बुकिंग करने की कोशिश की गई तो सिस्टम खुद ही उसे ब्लॉक कर देगा।
हर महीने अपडेट
एलपीजी कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) अब हर महीने की 1 तारीख को नियमों और कीमतों में संभावित अपडेट जारी करेंगी। इसलिए 1 मई को गैस की कीमत में भी बदलाव की संभावना है।
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
हमेशा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।
बुकिंग से पहले बुकिंग गैप चेक कर लें।
डिलीवरी के समय OTP तैयार रखें।
उज्जवला कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को आधार ईकेवाईसी अपडेट रखने की सलाह दी जा रही है।
ये बदलाव गैस की जमाखोरी रोकने, सप्लाई बेहतर प्रबंधन और डिजिटल पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को इन नए नियमों का पालन करना होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal