आज भारतीय सर्राफा बाजार ने सोना और चांदी के रेट्स किए जारी, जानें कीमतें

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 10 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़त तो आगरा में दोनों में गिरावट देखी गई। गोरखपुर में सोना स्थिर और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

कानपुर में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई। बुधवार सोना 52400 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही।  गुरुवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त देखी गई।  बुधवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 61300 प्रति किलो रही।  गुरुवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 60800 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोना स्थिर रहा जबकि चांदी में गिरावट हुई।  बुधवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही।  गुरुवार को सोना 53000 और चांदी 61000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना 52450 प्रति दस ग्राम और चांदी 60400 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com