आज का राशिफल, दिनांक-15 फरवरी 2017, दिन- बुधवार

मेष: बिजनेस, पार्टनरशिप, पैसे और रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। मौज-मस्ती और सुस्ती से आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। आज के अनुभव आपको नई चीजें सिखा जाएंगे। जहां तक हो सके, हर समय धैर्य रखें। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें

आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

आज का राशिफल, दिनांक-15 फरवरी 2017, दिन- बुधवार

वृष: काम का बोझ न के बराबर रहेगा। जरूरी काम किसी सहयोग से पूरे हो सकते हैं। कोई ऐसा काम भी हो सकता है, जिससे आपको बड़ा फायदा मिल जाएगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी परेशान, बुजुर्ग व्यक्ति या छोटे बच्चों की मदद करेंगे। खरीददारी भी होगी। अपने जीवन में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। कुछ भी करने के पहले परिवार के लोगों को विश्वास में जरूर लें।

मिथुन: पद, प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आप दूसरों की किसी परेशानी में पड़े व्यक्ति की जितनी मदद करेंगे, आपको भविष्य में उतना ही अच्छा फायदा होगा। थोड़ा धैर्य रखें और हंसी-मजाक कर के खुद को थोड़ा हल्का कर लें। सब सुलझ भी जाएगा।

कर्क: सफलता मिलेगी बस अपनी कोशिश न छोड़ें। अचानक मोड़ लेने वाले किसी घटनाक्रम को लेकर घबराएं नहीं। मन में जो भी बात है, वह कहने की इच्छा होगी। खुद को व्यस्त रखें। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई बिजनेस या पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं। आज शुरू किया गया पार्टटाइम काम कुछ दिनों बाद बढ़ सकता है, आप उसे ही अपना मुख्य काम बना सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा।

सिंह: परिवार के काम और अपने शौक पूरे करने में आप व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने के मौके भी मिलेंगे। ऐसे किसी भी काम में आपको काफी सफलता मिलेगी। जिसमें दूसरों को सलाह देनी होती हो। परिवार के सदस्यों से भी मदद मिलेगी।

कन्या: बुजुर्गों की सेवा या उनकी मदद करें। कार्यक्षेत्र में आप काफी सफल हो सकते हैं। कामकाज से जुड़ी कोई बात किसी खास व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी समय से पूरे होंगे। बिजनेस में फायदा होगा। आपकी तारीफ होगी और सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ के मामले में भी समय  अच्छा है।

तुला: कामकाज के लिहाज से दिन सकारात्मक है। कुछ मामलों में किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। सही फैसले ले सकेंगे। कोई खबर आपको खुश कर सकती है। नौकरी या बिजनेस में किसी न किसी मामले को लेकर बेफिक्र हो जाएंगे। आपको किसी निवेश में फायदे की खबर मिल सकती है। नौकरी से जुड़ी कोई बात भी आपको खुश कर सकती है। किसी समस्या का समाधान हो जाएगा। मन की बात किसी से कह सकते हैं। आपके पास काम ज्यादा रहेगा।

 वृश्चिक: पैसों के मामलों में जहां तक हो सके, पूरी तरह व्यावहारिक ही रहें। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से अलग कहीं कुछ करने का मौका आज आपको मिलेगा। आज आप प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश कर सकते हैं। साहस के दम पर आप अपने काम निपटा लेंगे। साथ काम करने वालों के प्रति आप बेहद उदार भी रहेंगे। आपको ज्यादातर कामों में सफलता मिल सकती है। मानसिक परेशानियों पर भी नियंत्रण रहेगा।

तो क्या कान्हा ने, इस वजह से नहीं किया राधा से विवाह!

धनु: सोचे हुए काम पूरे होंगे। यात्राएं होंगी। किसी चलते हुए काम में आप अपनी पूरी ताकत लगा सकते हैं। इससे बड़े लोग आपसे खुश हो सकते हैं। नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे, आज आप सफल रहेंगे। शांति और समझौते का मन बनाकर घर-परिवार के मामले सुलझा लेंगे। प्रेमी आपसे नाराज है, तो उसे भी मना लेंगे। आपकी योजना किसी ने ठुकरा दी है, तो परेशान न हों। इस नई हालत को ही स्वीकार कर लें।

मकर: नौकरी या धंधे में आपकी तारीफ  होगी। प्रमोशन की खबर आ सकती है। कुछ मामलों में अच्छा फायदा हो सकता है। आपका मन बहुत सक्रिय भी रहेगा। अचानक ऐसे विचार भी आ सकते हैं जो धन लाभ में कारगर साबित होंगे। आप किसी को रोजगार भी दे सकते हैं। अपनी बात खुले तौर पर साफ-साफ कह दें। झंझट भी खत्म हो सकते हैं। किसी काम में मेहनत भी ज्यादा रहेगी, फायदा भी अच्छा रहेगा।

कुंभ: जो काम चल रहा है, वह पूरा भी हो सकता है। जिम्मेदारी का कोई काम भी मिल सकता है। आप अच्छे इंसान भी हैं और बहुत अच्छे दोस्त भी साबित होंगे। परिवार के कामों पर आपका ध्यान भी ज्यादा रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। खान-पान पर संयम रखें। आपकी आर्थिक स्थिति भी  सामान्य रहेगी।

मीन: आपके सामने करियर में कुछ नया करने के मौके मिलेंगे। वर्तमान नौकरी से आप संतुष्ट हैं, तो इसमें आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपको छोटा-मोटा इनाम भी मिल सकता है। कई तरह की स्थितियां जल्दी ही अपने आप सुलझ जाएंगी। ज्यादा चिंता न करें।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com