“आज का राशिफल”
मेष- आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा।
घर के इस कोने में जलाएं लाल रंग की मोमबत्ती, दूर होगी आर्थिक तंगी
वृषभ- किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और मनोवांछित लाभ की प्राप्ति होगी।
मिथुन- लाभकारी समय है, जटिलताएं खत्म होंगी। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी हो सकती है। खान-पान में परहेज रखें।
कर्क- आर्थिक और पारिवारिक संकोच आपको दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश मिलेगा।
सिंह- आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा।
कन्या- परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ अधूरे कार्य निपटाने होंगे। व्यय की पूर्ति होगी।
तुला- सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।
धनु- कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ होंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे।
नवरात्रि स्पेशल: नौवीं माता शक्ति को अर्पित करें नौ किस्म के फूल, पूर्ण होगी मनोकामना
मकर- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल काम बनेंगे और लाभदायक योजनाओं के पूरा कर सकेंगे। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी।
कुंभ-व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर मिलेगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी।
मीन- पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। व्यय भार बढ़ेगा।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
