आज का राशिफल, दिनांक- 08 मार्च 2017, दिन- बुधवार

मेष- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। प्रयास करेंगे तो धन संचय कर सकते हैं।आज का राशिफल, दिनांक- 08 मार्च 2017, दिन- बुधवार

बाबरी मस्जिद पर 22 मार्च को SC सुनाएगी आखिरी फैसला, फंस सकते हैं आडवाणी

वृषभ- खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है, वरना सेहत बिगड़ सकती है। सुख और सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन- आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं। इस समय आपकी हिम्मत काफी बढ़ी हुई रहेगी।

कर्क- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

सिंह- आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम विरोध के बावजूद आप कठिनाइयों पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या- इस समय आपको हर काम संयम से करना होगा। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ और बचत के अच्छे योग है।

तुला- घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आपसी तालमेल की कमी होगी।

वृश्चिक- शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

धनु- सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर- व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

जानिए क्या है पीपल के पेड़ की पूजा करने का सही तरीका

कुंभ- आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

मीन- किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com