अस्पताल में जन्मा 6 किलो का ‘छोटा भीम’, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

l_Baby-1484982320सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर काफी वायरल हो रही है। जिसके अनुसार सामान्य से दो गुना वजन के साथ राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बच्चा पैदा हुआ, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

नवजात बच्चा डॉक्टर और परिजनों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस नवजात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ‘छोटा भीम’ के नाम वायरल रही हैं। इस नवजात ‘छोटा भीम’ का जन्म बुधवाार को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में हुआ है। अचंभे की बात यह है कि जन्म के समय इस नवजात का वजन 6 किलो (5.97) मापा गया।
यह बच्चा सिजेरियन ऑपरेशन से पैदा हुआ है। इस बच्चे को लेकर डॉक्टर्स के साथ ही नर्सिंग स्टाफ में भी चर्चा का विषय है। सभी लोग इसे अपने मां-बाप की तरह हष्ट-पुष्ट शरीर वाला बता रहे हैं। ‘छोटा भीम’ नाम से सुर्खियां बंटोरने वाले इस बच्चे के मां-बाप सूरतगढ़ तहसील के मानेवाला गांव के रहने वाले हैं। पिता रविंद्र कुमार और मां गोगाबाई का वजन भी 100 किलो से अधिक है।
गोगाबाई की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि सामान्यत: नवजात का वजन 2.5 से 3.5 किलोग्राम तक होता है। इस मामले में आनुवंशिकता के चलते बच्चे का वजन करीब छह किलो है। डॉक्टर के अनुसार 6 किलो से अधिक वजन का बच्चा लाखों में से एक होता है। अस्पताल के अन्य डॉक्टर्स के अनुसार उन्होंने पिछले 30-35 सालों में पहली बार इतने वजन के साथ किसी बच्चे की पैदाइश देखी है।
छह किलो वजन के साथ इस बच्चे ने नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। इस ‘छोटा भीम’ ने देश के अब तक के सबसे वजनी नवजात बच्चों को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोटर्स की मानें तो, पिछले साथ 21 फरवरी को मणिपुर के इंफाल में शेनू देवी (37) ने 5.900 किलो वजीन बच्चे को जन्म दिया था, जो देश का सबसे वजनी बच्चा माना गया था। इससे पहले 2010 में गुजरात के सूरत में एक नवजात का जन्म 5.7 किलो का जन्मा था। अगर दुनिया हमें देखा जाए तो ब्रिटेन के हैरी के नाम जन्म के वक्त सबसे वजनी बच्चे का रिकॉर्ड दर्ज है। 
जन्म के समय उसका वजन 6.2 किलोग्राम था। हालांकि ये खबर काफी पुरानी बताई जा रही है। लेकिन इसके अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल होने से ये बच्चा फिर से सुर्खियों में आ गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com