बहु-आयामी प्रतिभा के धनी रामास्वामी एक अच्छे स्टेज एक्टर और नाट्य लेखक भी थे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और स्क्रीन प्ले भी लिखा।
चेन्नई।वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और एक्टर चो रामास्वामी का बुधवार को निधन हो गए। रामास्वामी ने 82 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। ख़ास बात यह है कि रामास्वामी भी बीते कुछ दिनों से उसी अपोलो अस्पताल में भर्ती थे जहां तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता भर्ती थीं। गौरतलब है कि जयललिता ने सोमवार रात को आखिरी सांस लेकर ज़िन्दगी को अलविदा कह दिया था।
रामास्वामी भारतीय जनता पार्टी से राज्य सभा सांसद भी रहे। वे पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे।
रामास्वामी जानी-मानी राजनीतिक मैगज़ीन ‘तुगलक’ के संस्थापक थे। उन्हें सत्तारूढ़ केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बेबाक लेखों और टिप्पणियों के लिए जाना जाता रहा। बावज़ूद इसके मुख्यमंत्री रहते हुए जयललिता उनके अच्छे मित्रों में से एक थीं। वे कई बार रामास्वामी से राय भी लेती थीं।
बहु-आयामी प्रतिभा के धनी रामास्वामी एक अच्छे स्टेज एक्टर और नाट्य लेखक भी थे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और स्क्रीन प्ले भी लिखा। उन्होंने एमजी रामाचंद्रन, शिवाजी गणेशन, जयललिता, कमल हासन और रजनीकांत जैसे चर्चित एक्टर्स के साथ भी काम किया।
वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामास्वामी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट के ज़रिये शोक सन्देश जारी किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal