अराजकता फैलाने वाली ममता सरकार को उखाड़ फेंके जनता: केशव प्रसाद मौर्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बाद अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। केशव मौर्य ने पश्चिम बंगाल की जनता का आह्वान किया कि अराजकता फैलाने वाली इस सरकार को जब उखाड़ न फेंको तब तक चैन से न बैठें।

कोलकता से 60 किलोमीटर दूर उलुबेरिया के बगांडा कस्बे में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि ममता चाहे देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री को सुभाष चंद बोस की धरती पर कार्यक्रम करने से रोक दें, लेकिन लाख प्रयासों के बावजूद वह पश्चिम बंगाल की धरती पर भाजपा की जीत का रथ नहीं रोक पाएंगी।  2019 के लोकसभा चुनावों में उनके पास दो व भाजपा के पास 40 लोकसभा सीटें रहेंगी।

उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत सुभाष चन्द्र बोस की धरती को प्रणाम कर की। उन्होंने कहा कि इसी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश की सरकार के रहते 73 लोकसभा सीटों पर जीत कराई थी और अब ममता भाजपा को रोकना चाहती हैं। जिसमें आपको सफलता नहीं मिलने वाली नहीं है। क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता  सरकार की अराजकता को समझ चुकी है उन्होंने ममता और उनके अफसरों को चेताया कि  सबका साथ सबका विकास चाहने वाले नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं जिसे कोई नहीं रोक पाएगा।

मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि परेशान करने वाले अधिकारियों की सूची बनानी शुरू कर दें। उन्होंने सीबीआई प्रकरण पर कहा कि यदि जांच हो रही है तो ईमानदार को क्या तकलीफ़ हो सकती है। देश में ममता बनर्जी पहली मुख्यमंत्री हैं जो जांच के खिलाफ धरने पर बैठ गईं जबकि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और सीबीआई जांच शुरू हुईं तो उन्होंने पूरा सहयोग किया था। आज जब वे देश के प्रधानमंत्री हैं तो किसी घुसपैठिए या आतंकवादी की क्या हिम्मत की देश की तरफ आंख उठाकर देखें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता पश्चिम बंगाल में मोदी की भारी भीड़ वाली रैली देखकर घबरा गईं। शायद उन्होंने सोचा होगा कि मैं देश के कई राज्यों व समर्थक दलों से भी भीड़ नहीं जुटा सकीं और मोदी अपनी लोकप्रियता व साफ नियत के चलते विशाल भीड़ को संबोधित कर गए।
जनसभा में  बीजेपी राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता जोय बंदोपाध्याय, जिला अध्यक्ष प्रत्यूष व भाजपा के यूपी के प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव सहित कई नेता मौजूद थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com