अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार की कंपनी पर केस दर्ज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार की कंपनी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच ने FIR दर्ज कर ली है। यह FIR सुरेंद्र कुमार बंसल की कंपनी पर हुई है। वह रिश्ते में अरविंद केजरीवाल के साढू़ लगते थे। बंसल की सोमवार को मौत हो गई थी। बंसल की कंपनी पर जालसाजी और धोखाधड़ी के चार्ज लगे हैं। जिस कंपनी पर आरोप लगे वह कंस्ट्रक्शन का काम करती है। कंपनी के खिलाफ राहुल शर्मा नाम के शख्स ने शिकायत की थी। राहुल शर्मा एक एनजीओ चलाते हैं। शर्मा ने बंसल के अलावा और दो लोगों के खिलाफ शिकायत की थी।

अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार की कंपनी पर केस दर्ज

शर्मा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के सरकार में आने के बाद से पीडब्लयूडी (PWD) द्वारा सड़क और सीवर लाइन के लिए मिलने वाले ठेकों में गड़बड़ी हो रही है। राहुल शर्मा ने अपनी शिकायत में अरविंद केजरीवाल और PWD मंत्री सत्येंद्र जैन का नाम भी घसीटा था। कहा गया था कि दोनों ने अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल करके यह सब होने दिया। हालांकि, अब हुई FIR में दोनों नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं।

शर्मा ने दावा किया कि बंसल की कंपनी को एक नाले की सफाई का काम दिया गया था। काम पूरा ना होने के बावजूद उनकी कंपनी के सभी बिल पास कर दिए गए। मामले की जांच कर रहे ACB के चीफ मुकेश कुमार मीणा ने कहा कि जांच में फर्जी बिल मिले थे। उन्होंने कहा कि PWD के कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे उनका पता किया जा रहा है।

दूसरी तरफ आप से सस्पेंड चल रहे कपिल मिश्रा भी ACB के पास पहुंचे थे। उन्होंने सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल के बीच 50 करोड़ की डील होने का आरोप लगाया है। मिश्रा ने टैंकर घोटाले के कथित सबूत भी ACB को सौंपने की बात कही है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com