नादिया ने कहा, मौत की सही वजह पता नहीं लग सका है। डॉ. वोएवोदस्की को गणित के क्षेत्र में नये प्रयोगों और कंप्यूटर के लिए नये उपकरण बनाने के लिए प्रसिद्ध थे। 2002 में उन्हें फील्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के गणितज्ञ थामस हेल्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वोएवोदस्की हमारे समय के दिग्गजों में से एक था। उनके विचारों ने सभी गणितज्ञों को एक नया रास्ता दिया। उसने हम सबको गणित का नया संविधान दिया। वोएवोदस्की का जन्म 4 जून 1966 को मॉस्को में हुआ था। उनके पिता एक प्रयोगशाला के निर्देशक थे और उनकी मां केमेस्ट्री की प्रोफेसर थीं।
हैरानी की बात है कि इतने महान गणितज्ञ को बचपन में कई बार स्कूल से बाहर निकाला गया। उन्हें हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान 3 बार स्कूल से बाहर निकाला गया। उन्हें मॉस्को यूनिवर्सिटी से भी एक बार फेल होने के कारण निकाला गया था। लेकिन उन्होंने खुद ही गणित की पढ़ाई को जारी रखा। उनके रिसर्च पेपर से प्रभावित होने पर हावर्ड ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए आमंत्रित किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal