आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात देकर अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ। केकेआर द्वारा बोर्ड पर लगाए 220 रनों के जवाब में एमआई की टीम की बल्लेबाजी कमाल कर गई।
मुंबई की ओर से इस रन चेज में रियान रिकेलटन ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली। केकेआर के खिलाफ मिली जीत के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार टीम को करना पड़ा। 13 साल के बाद मुंबई इंडियंस (MI vs KKR) की टीम अपना सीजन का पहला लीग मैच जीती है।
Hardik Pandya ने MI की जीत के बाद जताई खुशी
दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है, लेकिन इस दौरान उन्होंने पांच बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किए हैं। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था, जिसमें उन्होंने सीएसके को 8 विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जरूर जीते, लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा था।
केकेआर पर मिली जीत के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी टीम की इस जीत को लेकर खुशी जताई। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा,
सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हम जब भी मैदान पर उतरे, हमने हमेशा सत्र की शुरुआत जोरदार तरीके से करने का सोचा। पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए।
-हार्दिक पांड्या
बता दें कि केकेआर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अंजिक्ये रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। इसे बड़े स्कोर का पीछा करने को लेकर हार्दिक ने कहा,
क्रिकेट में आजकल के मिजाज और पिच को देखते हुए हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240 या 250 के स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। ये लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 के स्कोर हासिल किया जा सकता है।
-हार्दिक पांड्या
कप्तान हार्दिक ने आगे बताया कि जिस तरह से रोहित शर्मा और रियान रिकेलटन की सलामी जोड़ी ने प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है। डी कॉक को बाहर रखना बेहद मुश्किल काम था, लेकिन रोहित ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखकर काफी मजा आ रहा था। शार्दुल पर उन्होंने बताया कि वो काफी चतुर गेंदबाज हैं। एमआई टीम के कैप्टन ने साथ ही कहा,
रियान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और क्विनी एक बेहतरीन इंसान हैं। वह समझ गए थे कि हम एक ऐसे खिलाड़ी का साथ दे रहे हैं और टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं। यह तरीका काम आया। जब भी मैं रोहित को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूं तो हर कोई हैरान रह जाता है। उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन नहीं, बल्कि जबरदस्त है।
-हार्दिक पांड्या
शार्दुल ठाकुर को लेकर क्या बोले पांड्या?
आईपीएल में एमआई के लिए पहली बार खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया। वो केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई के लिए सबसे बड़ टेकर गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक ने मैच के बाद शार्दुल संग हुई बातचीत के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मैंने इस सीजन उनसे कहा फ्रेंचाइजी बदलना अब बहुत हुआ। मैं चाहता हूं कि आप अपने बाकी करियर के लिए यहीं रहें। वह एक दिलचस्प शख्सियत हैं। उनका दिल बहुत बड़ा है। जिस तरह से वह मैदान पर आते हैं और हमेशा बल्लेबाज को मात देने की कोशिश करते हैं, वह वाकई शानदार है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal