अपनी पत्नी से शादी के लिए माँ के सामने ये बड़ी शर्त रखी थी विवेक ने...

अपनी पत्नी से शादी के लिए माँ के सामने ये बड़ी शर्त रखी थी विवेक ने…

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने रविवार को ही अपना 41वा जन्मदिन मनाया. यह तो आप सभी को पता ही होगा कि विवेक बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय के प्यार में कितना पागल थे. लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका अलवा की लव स्टोरी के बारे में.अपनी पत्नी से शादी के लिए माँ के सामने ये बड़ी शर्त रखी थी विवेक ने...अभी-अभी: CM योगी ने किया ये बड़ा ऐलान, सड़क पर नहीं घूमेगी कोई गाय, अब बनेगे…

विवेक और प्रियंका की शादी 29 अक्टूबर 2010 को बेंगलोर में हुई थी. प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी हैं. लेकिन एक बात शायद आपको बिलकुल नहीं पता होगी और वह यह बात है कि प्रियंका वह लड़की है जिनसे विवेक मिलना भी नहीं चाहते थे. जी हाँ… खबरों के मुताबिक विवेक उस समय लंदन में थे और प्रियंका अपने परिवार के साथ फ्लोरेंस में थीं. तब विवेक की मां ने उनसे से वादा किया कि वो फ्लोरेंस जाकर प्रियंका से मिलेंगे.

तब विवेक ने कहा कि, ‘अगर मुझे वो पसंद भी आती है तो भी मैं उसे 1 साल तक डेट करूंगा और फिर सगाई करूंगा जो अगले 1 साल तक चलेगी और उसके बाद हम शादी कर सकते हैं.’ विवेक को लगा कि ये सब सुनकर उनकी मां इस बात से इंकार कर देंगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

इसके बाद विवेक ने बताया कि जब वह प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस पहुंचे तब वहां प्रियंका आईं और विवेक उन्हें देखते रह गए. प्रियंका ने फ्लैट स्लीपर्स सफेड पैंट और टॉप पहना हुआ था. उनके बाल खुले थे और वो काफी सुन्दर लग रही थीं. इसके बाद दोनों सनसेट देखने के लिए सैंटा ट्रिनिटा ब्रिज पहुंचे.

दोनों की पहली मुलाकात 4 जुलाई को हुई और 7 सितंबर को दोनों ने सगाई कर ली. इसके बाद दोनों ने शादी करने के लिए भी ज्यादा वक्त नहीं लिया और 29 अक्टूबर 2010 को विवेक और प्रियंका ने शादी कर ली.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com