अनुष्का शर्मा ने शादी को लेकर किया पहली बार खुलासा, विराट आप कान खोलकर सुनिए…

img_20161208103049नई दिल्ली  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मोहब्बत दिन ब दिन और मजबूत होती जा रही है। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है। जिन लोगों ने भी बार बार दोनों के अलग होने को बात की उन लोगों के मुंह पर हर बार इस कपल ने ताला लगा दिया।

 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने यूँ तो कभी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूला नहीं लेकिन दोनों ने कभी छुपाया भी नहीं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया। हाल में दोनों युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी में भी पहुंचे थे जहाँ सबकी नज़रें बस इनपर ही टिक गयी।
जहाँ ये दोनों एक दुसरे के साथ बेहद खुश हैं वहीँ साल की शुरुवात में ये खबर आई थी की दोनों का ब्रेक अप हो गया और ब्रेक अप की वजह बनी शादी। जी हाँ, ख़बरों के मुताबिक विराट, अनुष्का से शादी करना चाहते हैं जल्द से जल्द लेकिन अनुष्का फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं और इसीलिए दोनों के बीच हमेशा बहंस होती थी और आखिरकार दोनों अलग हो गये। लेकिन कुछ महीने अलग रहने के बाद दोनों फिर एक हुए और अब दोनों के दुसरे के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं। अब सोचने वाली बात ये है की आखिर दोनों की शादी कब होगी। अनुष्का का इस बारे में क्या विचार है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो अब इसका जवाब दिया है खुद अनुष्का ने। 
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपने शादी के बारे में बात की और वो सब बताया जिसे लोग जानना चाहते थे। अनुष्का ने कहा “शादी का प्लान है पर ये नहीं पता की कब होगी। अभी तक इसके बारे में सोचा नहीं है। मैंने अपनी ज़िन्दगी में सब कुछ नॉर्मली किया है और शादी तो मुझे करनी ही है पर ये नहीं जानती की कब होगी”। 
जी हाँ, अनुष्का ने साफ़ साफ़ हमें और विराट को भी जवाब दे दिया की वो एक आम लड़की की तरह शादी ज़रूर करेंगी लेकिन अभी तक उन्होंने ये तय नहीं किया है की वो ये कब करेंगी। उन्होंने शायद ये बात लोगों को कहनी चाही है की उनकी फिलहाल तो विराट से शादी नहीं हो रही है तो वो सभी खबरें झूटी हैं जो कहती हैं की दोनों अगले साल तक शादी करे लेंगे।
चलिए ये देखकर तो यही कहेंगे की बेचारे विराट को घोड़ी चढ़ने के लिए अभी थोडा आर वक़्त लगेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com