
आपने सांप नेवले की लड़ाई की कहानियां तो खूब सुनी होगी। हो सकता है सांप-सांप कि लड़ाई के बारे में भी सुना हो, हो सकता है देखा भी हो। आपने सांप को चूहे और मेढक जैसे जंतुओं को निगलते भी देखा हो, लेकिन क्या कभी आपने सांप को सांप निगलते देखा है। अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें एक सांप दूसरे सांप को ही निगलता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में एक सांप दूसरे सांप को निगलता दिखाई दिया
दरअसल, NEWS24 नाम के एक अकाउंट से यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में एक सांप दूसरे सांप को निगलता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो यूट्यूब पर मंगलवार को अपलोड किया गया है। 40 मिनट के इस वीडियो में एक लम्बा सांप छोटे सांप को निगलता नजर आ रहा है। हालांकि वह जिस सांप को निगल रहा है वह भी कुछ ज्यादा छोटा नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये दृश्य ऑस्ट्रेलिया में सोमवार सुबह क्वींसलैंड के एक घर में देखा गया जिसे देखते ही मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। इसके बाद लोगों ने स्नैक कैचर नॉरमन और सेल्ली हिल को बुलाया।
स्नैक कैचर नॉरमन हिल ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इस तरह का कुछ नहीं देखा, एक सांप पकड़ने वाले के लिए यह दुर्लभ है। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने सांपों को घर से बाहर कर दिया। ब्राउन सांप द्वारा अपने निवाले ( कार्पेट पाइथन) को निगले का इंतजार किया। उन्होंने बताया कि अगर सांप को खाने के दौरान डिस्टर्ब किया तो वह अपना पूरा खाना वापस उगल देगा। माना जा रहा है कि सांप ने भूख मिटाने के लिए अजगर को निवाला बनाया।
ऑस्ट्रेलियन म्यूज्यिम के मुताबिक ब्राउन सांप मेढक, दूसरे सरीसृप और बर्ड्स का शिकार करने के लिए जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया में इस सांप के कारण कई मौतें हो चुकी हैं।
बता दें कि इस्टर्न ब्राउन सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में एक माना जाता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्राउन सांप, एक दूसरे सांप को निगल रहा है। सांप धीरे-धीरे अपने शिकार को मौत के आगोश में ले जा रहा है।
सांप को निकलने के पहुंची टीम बिना उसे खाना खाने में डिस्टर्ब किए। एक थैले में डालने की कोशिश करते हैं। सांप अपने जबड़े से शिकार को धीरे-धीरे निगलता है। बेबस पाइथन का मुंह ब्राउन स्नैक के मुंह के अंदर जा चुका। इस तरह का वीडियो ये बताता है कि इंसान हो जा जानवर सभी एक दूसरे के खून के प्यासे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal