एक्टर शाहिद कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म में शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की। साथ में लिखा ‘पद्मावती’ के सेट पर पहला दिन। शुभकामनाएं दीजिएगा।’ इस लुक में शाहिद दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। रणवीर सिंह ने इसमें अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है।
यह पहला मौका है जब शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर इससे पहले भंसाली के साथ ‘राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में सफल रही थी। देखना दिलचस्प रहेगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती हैं।
बहरहाल संजय लीला भंसाली की बाकी फिल्मों की तरह ही इसके सेट भी भव्य बनाए गए हैं। बजट भी इसका बड़ा माना जा रहा है। आप भी देखिए शाहिद की एक झलक।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal