लावा भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Lava Bold N2 Pro 4G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट की एक माइक्रोसाइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, जिसमें फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइम का खुलासा किया गया है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं…
Lava Bold N2 Pro 4G की लॉन्च डेट
लावा अपने इस नए Bold N2 Pro 4G को भारत में 31 मार्च को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च करेगा। इस लिस्टिंग से साफ पता चलता है कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के मामले में यह डिवाइस क्या-क्या ऑफर करने वाला है।
Lava Bold N2 Pro 4G के खास फीचर्स
लिस्ट से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करेगा। इससे फोन में स्क्रॉलिंग और नॉर्मल यूज काफी स्मूथ होगा। साथ ही फोन में Unisoc T7250 चिपसेट देखने को मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इस प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर 240,000 से ज्यादा बताया जा रहा है।
इसके साथ ही फोन में 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलेगा जिससे कुल 8GB तक RAM मिलेगी। फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। यह डिवाइस Android 15 पर चलेगा।
फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का ट्रिपल AI कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। Lava का कहना है कि इसका सॉफ्टवेयर बिल्कुल साफ-सुथरा होगा, जिसमें कोई एड्स या पहले से इंस्टॉल किए गए फालतू ऐप्स देखने को नहीं मिलेंगे।
मिलेगी 5000mAh की बड़ी बैटरी
बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। साथ ही डिवाइस में USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसे IP54 रेटिंग भी मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी की हल्की बूंदों से सुरक्षित रहेगा।
Lava Bold N2 Pro 4G दो कलर Eclipse Grey और Aurora गोल्ड में लॉन्च होगा। हालांकि अभी इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal