सोनी ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर किया है जिसे कंपनी ने अपनी 2026 TV लाइनअप के तहत पेश किया है। इस लाइनअप में कंपनी ने Bravia 3 II पेश किया है जो अलग-अलग स्क्रीन साइज में आता है। ये टीवी खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ बड़ी स्क्रीन एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।
कंपनी ने इसमें अपने हाई-एंड Bravia TVs से कई अहम फीचर्स को ऐड किया है, जिसकी वजह से ये टीवी मिड-रेंज सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बन गया है।
Sony Bravia 3 II के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने सोनी Bravia 3 II को 43-इंच से लेकर 100-इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज में पेश किया है। खास बात ये है कि कंपनी अब मिड-रेंज टीवी सेगमेंट में भी बड़े डिस्प्ले वाले मॉडल पेश कर रही है। कंपनी ने इस टीवी को Bravia 2 II से ऊपर रखा है, जिससे ये भी क्लियर हो गया है कि Sony इसे ज्यादा फीचर-लोडेड ऑप्शन के तौर पर पेश कर रहा है।
दमदार प्रोसेसर के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी
इस टीवी में सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आपको XR प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जो आमतौर पर सोनी के प्रीमियम टीवी में दिया जाता है। यह प्रोसेसर सीन के हिसाब से पिक्चर को ऑप्टिमाइज कर सकता है, जिससे कलर, कॉन्ट्रास्ट और डिटेलिंग ज्यादा नेचुरल और बेहतर दिखाई देती है। टीवी में XR Triluminos Pro और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स भी हैं, जो लो-रेजोल्यूशन कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में शो कर सकते हैं।
गेमिंग में भी शानदार
सोनी ने Bravia 3 II में गेमर्स के लिए भी कई खास फीचर्स को ऐड किया है। इन टीवी में 4K 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ चार फुल-बैंडविड्थ HDMI 2.1 पोर्ट्स मिल रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप एक साथ कई डिवाइस जैसे गेमिंग कंसोल, साउंडबार आदि टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।
साथ ही टीवी में ALLM (Auto Low Latency Mode), VRR (Variable Refresh Rate) और Auto HDR Tone Mapping जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं।
Sony Bravia 3 II की कीमत
Sony ने इस टीवी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 43-इंच के लिए $599 यानी लगभग 57,000 रुपये, 55-इंच के लिए $799 यानी लगभग 76,000 रुपये, 65-इंच के लिए $899 यानी लगभग 85,000 रुपये और 100-इंच वाले मॉडल के लिए $3,099 यानी लगभग 3 लाख रुपये रखी है। हालांकि भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च करेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal