घर पर ट्राई करें एकदम क्रिस्पी और लच्छेदार पराठे बनाने का यह तरीका

खाने में पराठों का स्वाद ही कुछ अलग होता है। नाश्ते की टेबल हो या रात के खाने का साथ, पराठे हमेशा सभी का दिल जीत लेते हैं। खासकर अगर आपके पतिदेव को पूरी से ज्यादा पराठों का शौक है, तो आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप उनके लिए पराठे बिल्कुल परफेक्ट और परतदार बनाएं।

सोचिए, जब पराठे क एक-एक परत खुलकर मक्खन के साथ उनके सामने आएगी, तो वो न केवल खुश होंगे बल्कि आपकी तारीफें भी करते नहीं थकेंगे। आइए जानें विस्तार से कुछ ऐसे उपाय जिनसे आपके पराठे बनेंगे और भी परतदार और स्वादिष्ट भी-

आटा गूंधने की कला
गेहूं के आटे में थोड़ा सा मैदा मिलाने से पराठों की परतें बढ़ती हैं और इसे गूंथते समय गुनगुना पानी इस्तेमाल करें और हल्का सा नमक व 1-2 चम्मच तेल या घी मिलाएं। आटे को ज्यादा कड़ा या ज्यादा ढीला न रखें, बस इतना कि वह बेलने में आसान हो।

आटे को आराम देना
गूंथा हुआ आटा अगर तुरंत बेल लिया जाए तो पराठे सख्त बनते हैं। इसलिए आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 20-30 मिनट के लिए रख दें।

परतें बनाने का सही तरीका
परतदार पराठे की जान होती है उसकी लेयरिंग। आटे की लोई बेलकर उस पर हल्का घी लगाएं और फिर उस पर सूखा आटा छिड़कें। अब इसे रोल की तरह बेल लें या पंखे की तरह फोल्ड कर लें और फिर से गोल लोई बना लें। इस प्रॉसेज से पराठा बेलते समय ये स्वाभाविक रूप से परतदार बनता है।

बेलने और सेंकने का सही बैलेंस
पराठा बेलते समय ध्यान रखें कि वह बहुत पतला न हो और न ही बहुत मोटा। मध्यम मोटाई पराठे की परतों को खुलने में मदद करती है। तवा हमेशा मीडियम-हाई फ्लेम पर होना चाहिए। अगर तवा बहुत गरम होगा तो पराठा बाहर से जल सकता है और अंदर से कच्चा रह जाएगा।

घी और तेल का चुनाव
पराठे का असली स्वाद घी में आता है, वैसे हल्के खाने के लिए तेल का ऑप्शन भी लिया जा सकता है। जब पराठा तवे पर डालें तो दोनों तरफ से अच्छे से सेंकें और घी को समान रूप से फैलाएं।

स्टफिंग से बनाएं खास
पराठे अगर स्टफ्ड हों तो उनकी शान और भी बढ़ जाती है। आलू, पनीर, गोभी, मूली, पालक, मेथी या फिर चीज – जो भी स्टफिंग पसंद हो, उसे सही मसालों के साथ भरें। स्टफिंग डालते समय यह ध्यान रखें कि वह ज्यादा गीली न हो, वरना पराठा फट सकता है।

परोसने का अंदाज
गर्मागर्म पराठों को मक्खन की टिक्की, दही, अचार और हरी मिर्च के साथ सर्व करें। साथ में प्याज के स्लाइस हों तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा। कभी-कभी आप पराठों को रायते या चटनी के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com