सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को विवेक ओबेरॉय की दोस्ती ने ही संभाला लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या के विवेक से किनारा करने के बाद वो आज भी उस दर्द को भूला नहीं पाए हैं।
हाल ही में फराह खान के शो ‘तेरे मेरे बीच में’ को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ने ऐश को प्लास्टिक का बताया है। उन्होंने कहा प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी के पास इतना प्लास्टिक नहीं होगा जितना बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने चेहरे पर लगाकर घूमते हैं।
बता दें कि विवेक से पहले ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान के साथ चल रहा था। विवेक को डेट करने से पहले उन्होंने सलमान के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। ऐश्वर्या के विवेक के साथ रिश्ते को सलमान बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने विवेक को धमकी देने के लिए फोन लगा दिया।
जिसके बाद विवेक ने टीवी पर सलमान के दिए हुए मिस्ड कॉल्स को भी दर्शकों को दिखाकर बताया कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस हादसे के बाद ऐश ने विवेक को इममेच्यूर बताकर उनसे अपने सारे रिश्तें तोड़ दिए। हालांकि विवेक कहते हैं कि वो अब उन्हें अब पूरी तरह से भुला चुके है। साथ ही ऐश का दिल क्या वो पूरी तरह से पाल्स्टिक की बनी हुई हैं।
साथ ही ऐश ही नहीं इंडस्ट्री में काफी लोग है जो प्लास्टिक के हैं। हाल ही में रिलीज हुई साऊथ की फिल्म ‘विवेगम’ में विवेक की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है।