जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में तीसरे दिन शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लेखकों के निशाने पर रहे उन्हें अस्थिर दिमाग का व्यक्ति कहा गया। लेखकों ने यहां तक कहा कि ट्रंप दुनिया के लिए खतरा हैं और दुनिया में अब शांति रहेगी, इसमें शक है। उनके हाथ में अब परमाणु हथियारों का बटन आ गया है। अब अमेरिका की नीतियों में दुनियां को लेकर काफी बड़े परिवर्तन नजर आएंगे।हावर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व लेखक डेविड आर्मिटाज ने कहा कि ट्रंप के आने के बाद अब दुनिया की शांति पर ही शक होने लगा है। ट्रंप एक अस्थिर दिमाग के व्यक्ति हैं और पूरी दुनिया में अभी देशों के बीच शांति का माहौल है, लेकिन अब यह ज्यादा दिन नहीं रहेगा। अमेरिका में बसी भारतीय राइटर चित्रा बनर्जी ने भी ट्रंप की आलोचना की।
90 फीसदी कवि हैं ही नहीं, मेरी साहित्यिक हत्या का प्रयास हुआ
उन्होंने कहा कर्ण को दलित कहना या जातिवाद से जोड़ना तो आधुनिक सोच है। वह महाभारत की चांडाल चौकड़ी का हिस्सा था। द्रोपदी के चीरहरण के बारे में उसी ने कहा था। वही था जो अर्जुन को मारना चाहता था। उसे दलित मानना आधुनिक जमाने की सोच है, जबकि वह तो राजकुमारों के साथ पला बढ़ा था। उन्होंने कहा कि सृजन प्रक्रिया मां के गर्भ में बच्चा आने के समान है। मां को बच्चे को जन्म देना होता है, अन्यथा वह मर जाएगी। उसी तरह लेखक के मन में जो विचार आते है, तो लिखना होता है।
उन्होंने कहा कि रजनीकांत आध्यात्मिक व शाकाहारी हैं। वे बिना मेकअप कार्यक्रमों में चले जाते हैं, ये उनकी ताकत है। मेरे पिता, पति व मैं एक दूसरे के आलोचक हैं। फिल्म स्टार के बच्चों की तुलना यदि स्वस्थ विषयों पर की जाए, तो बेहतर होता है। क्योंकि सभी अपने-अपने काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी में पिता की तरह ही मेरी मां सुपर स्टार हैं। उनके कारण ही मैं लेखक, निर्माता, निर्देशक बन पाई हूं। उन्होंने कहा कि बच्चों को चकाचौंध से बचाए रखने के लिए वे अपने बच्चों को फिलहाल मीडिया, सोशल मीडिया आदि से दूर रखने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित कोई चीज हटाना चाहेंगी, तो वो है पायरेसी। ये काफी नुकसान कर रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal