शनिवार के राशिफल में जानिए, आज क्या कहते हैं आपके सितारे…
मेष
अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें। व्यापार में परिणाम निराशाजनक रहेंगे। अनावश्य विवाद हो सकता है।
वृषभ
मर्जी से काम करना पसंद करेंगे। कार्यस्थल पर दूसरों का हस्तक्षेप होने से योजनाओं में विलंब होगा। नए वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन
आज का दिन परिजनों के साथ व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। अनावश्यक बहस न करें। रोजगार में नई योजनाओं से लाभ की संभावना है।
कर्क
करियर से जुड़े किसी बड़े प्रस्ताव का इंतजार रहेगा। शिक्षा में वांछित सफलता मिलने के योग हैं। समय व्यस्ततम एवं अनुकूल रहेगा। पहले किए निवेश के शुभ परिणाम दिखेंगे।
सिंह
किसी योग्य विद्वान का परामर्श आज मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा। आपसी सहमति न होने से संतान से विरोध की आशंका है।
कन्या
परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। व्यावसायिक नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ के योग बनेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।
तुला
जिस व्यक्ति की आपने हर समय मदद की, आज वही आपका अपमान कर सकता है। मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिल सकेगी।
वृश्चिक
दिन की शुरूआत में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें। कामकाज की अधिकता निजी जीवन को प्रभावित करेगी।
धनु
व्यापार में नए अनुबंध आप की उन्नतिकारक रहेंगे। किसी कार्य में अनायास लाभ के योग हैं। दोस्ती में कलह होने की संभावना है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय लाभप्रद है।
मकर
आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। संतान के मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। आज भाई-बहन की मदद करेंगे। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
कुम्भ
पारिवारिक विवादों को जगजाहिर न करें। आपसी सहमति से विवाद समाप्त करें। व्यापार-नौकरी में लाभ के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे।
मीन
अपनी योग्यता के अनुसार फल न मिलने पर निराशा होगी। क्रोध के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यावसायिक कामों में प्रगति के योग हैं। निवेश लाभकारी रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal