राशिफल : जानिए आज कैसा रहेगा दिन

आज के राशिफल में जानिए की कैसा रहेगा आपका दिन, कौन से ग्रह का संकट मंडरा रहा है आप पर और उनके निवारण के उपाय….

astrology

आज का राशिफल

मेष :- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
सुझाव :- आज आप कछुए का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

वृष :- आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप 21 विल्व पत्र भगवान शिव को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

मिथुन :- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप कमल के पुष्प से लक्ष्मी जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

कर्क :- आज आप कठिन से कठिन कार्य करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप तुलसी जी को दूध अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

सिंह :- आज कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
सुझाव :- आज आप लाल वस्त्र दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कन्या :- आज आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है। नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है।
सुझाव :-आज आप देवालय में ऋतु फल चढ़ाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

तुला :- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप गणेश जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

वृश्चिक :- आज आपके निजी संबंधों में मधुरता आने की सम्भावना है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। धनलाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप सूर्य देव को अर्घ्य दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

धनु :- आज आपको विरोधियों से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। आज आप दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।
सुझाव :- आज आप कुमकुम का टीका मां दुर्गा को अर्पित कर स्वयं लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

मकर :- आज नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप गऊ को रोटी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- आसमानी

कुम्भ :- आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

मीन :- आज आप व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें। चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है।व्यापार से लाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप तिल के तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com