आजकल अपराध के मामले लगातार बढ़ते चले जा आरहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह यूपी के कानपुर देहात का है। यहाँ एक ऑनर किलिंग का मामला निकलकर सामने आया है। इस मामले में एक लड़की के पिता ने लड़की और प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट दिया है। वहीं अब वह फरार भी हो चुका है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जी दरअसल जैसे ही इस बारे में सूचना मिली वैसे ही पुलिसबल के साथ जिले के एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करने में लग गए है।
बताया जा रहा है इस मामले में घायल अवस्था में मिले लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लड़की के बारे में बात करें तो उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों युगल का घर आमने सामने है और दोनों का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि दोनों की जाति भी एक ही हैं। इसी क्रम में बीती रात लड़की मौका पाते ही प्रेमी से मिलने उसके घर गई लेकिनउसी बीच इस बात की शिकायत लेकर लड़के का पिता लड़की के घर चला गया।
अपनी लड़की की शिकायत सुनकर पिता गुस्से से लाल हो गया और उसने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान लड़की की मौके पर हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अब आरोपी फरार है और एसपी दिनेश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ उसे तलाशने में लगे हुए है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal