New Delhi : गर्मी के मौसम में मुरब्बा शरीर को ठंडक देता है और कई बीमारियों से भी छुटकारा देता है। आंवले के मुरब्बे के अलावा और भी कई तरह के मुरब्बे होते हैं जैसे गाजर, सेब और बेल का मुरब्बा।
इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अलग-अलग तरह के मुरब्बों के सेवन से सेहत को भी कई लाभ होते हैं।
सेब
इसमें आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-बी भरपूर मात्र में होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग भी ठंडा रहता है। इसके अलावा सेब का मुरब्बा खाने से मोटापे की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को रात में नींद न आने की परेशानी होती है उनके लिए यह मुरब्बा खाना बहुत फायदेमंद होता है।
गाजर
गाजर के मुरब्बे में आयरन और विटामिन-ई होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके सेवन से पेट की गैस और जलन दूर होती है। गाजर का मुरब्बा खाने से दिमाग तेज होता है औ यह डिप्रेशन की समस्या को भी दूर करता है। रोजाना इसको खाने से उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियां भी ठीक हो जाती है।
बेल
बेल के मुरब्बे में प्रोटीन, फास्फोरस, काबरेहाइड्रेट, आयरन और फाइबर होता है जो दिमाग और हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। इससे पेट की कई समस्याए भी दूर होती है। इससे एसिडिटी, अल्सर और कब्ज की परेशानी नहीं होती। बेल के मुरब्बे से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।आंवले के मुरब्बे में विटामिन-सी, आयरन और फाइबर काफी मात्र में होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। रोज सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से हाई ब्लड प्रैशर की संमस्या में फायदा होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और कब्ज एवं एसिडिटी की परेशानी को भी दूर करता है। इसके अलावा आंवले के सेवन से एनर्जी आती है जिससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal