सुनने में अजीब लगता है की 6 से 8 इंच छोटा नरकंकाल भी हो सकता है ? पर ऐसा सच में हुआ है चिली के घोस्ट टाउन में मिला ये नरकंकाल आज लोगो के लिए एक सवाल बन गया है।
इस नरकंकाल की ख़ास बात ये है की इसके दांत बहुत मजबूत थे और इसकी बॉडी पर धारियां थी। इस नरकंकाल को लोगो ने इंसान का ही माना हैं पर सवाल ये उठता है की इतना छोटा भी कोई इंसान हो सकता है और उसके दांत भी होंगे?
ये पूरी दुनिया रहस्यमयी किस्सो से भरी पड़ी है। सबसे ज्यादा किस्से एलियनों से जुड़े हुए हैं, और इन पर अब तक तरह- तरह की फिल्मे भी बनाई जा चुकी है। उनकी मौजूदगी को लेकर दशकों से दावे और कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन दुनिया उस वक्त चौंक गई जब उन्हे 6 इंच का एक इंसानी कंकाल मिला।
क्या ये एलियन है या लिलिपुट की कहानियों वाले छोटे इंसान का कंकाल। दुनिया के सबसे छोटे आकार के कंकाल ने सबको हैरान कर दिया है। 6 इंच का ये इंसानी कंकाल चिली के अटाकामा मरुस्थल में मिला है। खास बात ये है कि ये किसी जानवर का नहीं बल्कि इंसान का ही कंकाल है। लेकिन कोई इंसान इतना छोटा हो ही नहीं सकता। इस 6 इंच के कंकाल का इंसानों जैसा ही हूबहू ढांचा है। लेकिन इस कंकाल की 9 पसलियां है।
ऑस्कर मुनोज नाम के डॉक्टर ऐतिहासिक चीजों की खोज में थे, जब उन्हें ये कंकाल मिला। बीते 13 सालों से स्टैनफोर्ड में वैज्ञानिक इस कंकाल की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं। इस कंकाल को लेकर चिली में कई कयास लगाए गए। कुछ लोगों ने इसे अविकसित भ्रूण तो कुछ ने बंदर का भ्रूण बताया,जबकि कई लोगों का दावा है कि ये मृत एलियन है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal