पहली ही फिल्म में तब्बू, उसके बाद माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी अभिनेत्री से ऑनस्क्रीन रोमांस कर जो अभिनेता रातों-रात स्टार बन गए थे, आज उन्हीं का जन्मदिन है।

संजय कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम से तब्बू के अपोजिट की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया था।

अजय देवगन स्टारर फिल्म क़यामत में संजय कपूर ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया, जिसे आलोचकों ने काफी सराहा। संजय कपूर ने बतौर निर्माता तीन फिल्मों का निर्माण किया। इनमें से फिल्म तेवर में भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नज़र आये थे, फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन सराहना मिली।

क्या आप जानते हैं कि इनकी एक चूक के कारण ही अभिनेता सलमान खान सुपरहिट हुए। दरअसल, फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान की जगह संजय कपूर को फिल्म में राधे के लीड रोल के लिए साइन किया गया था।
उस वक्त अनुराग कश्यप ‘तेरे नाम’ को डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से संजय कपूर के साथ बात नहीं बनी और उन्हें रिप्लेस कर सलमान को फिल्म में साइन किया गया। सलमान के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई